मकड़़ाई समाचार बड़वानी। जिले के सेंधवा नगर में मोतीबाग चौक में गुरुवार तड़के चेतन मंगल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटों और धुएं से मची अफरातफरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में आग की लपटें उठने व धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। सुबह तक छह फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बताया गया है कि अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राधिका मंगल नामक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से पड़ोस के घर में जाने के दौरान गिर गई। उनकी बेटी भी ग्राउंड फ्लोर पर कूद गई।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां गम्भीर चोट के कारण राधिका की मौत हो गई। वहीं बालिका का उपचार किया जा रहा है। आग लगने के दौरान कमरे में फंसे मानसिक दिव्यांग युवक तुषार मंगल की दम घुटने से मौत हो गई है।
सुबह तक चली आग बुझाने की कोशिशें
जानकारी के अनुसार आग से धुआं फैलने के कारण नींद से जागी राधिका मंगल घबराई। उन्होंने बच्चों को उठाया और आसपास मदद के लिए चिल्लाने लगी। भागकर पड़ोस की छत में कूदने के दौरान फिसलकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी। वहीं क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई।अन्य मकान आग की चपेट में आए और भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से दहक रही आग की लपटों को बर्तनों से पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी भी सीढ़ियों से दूसरी मंजिल तक पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सुबह तक जैसेतैसे आग बुझी
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना
मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद
मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार
लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
