jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

हरदा में मण्डी प्रांगण में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

- Install Android App -

हरदा :  शासन के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को जिले में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ की थीम पर आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम अनुसार सुबह 6 बजे से अतिथियों का आगमन और उनका उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 6ः30 बजे से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। सुबह 6ः45 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 7 से 7ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।