विद्या आसान अभियान’ के तहत ग्राउंड जीरो ग्रुप द्वारा शासकीय शालाओं के लिए प्रदान की जा रही 200 बेंचेस
हरदा : जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं के करीब 10,000 छात्रों को बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले में ‘विद्या आसन’ अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान’ को ग्राउंड जीरो ग्रुप के चेयरमैन और इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट के संस्थापक श्री मोहन पांडे का सहयोग प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा इस अभियान के तहत 200 बेंचेस प्रदान की जा रही हैं।
राजस्थान के बोडिगामा छोटा गांव से आने वाले श्री मोहन पांडे के पास अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके नेतृत्व में आईडब्ल्यूएम ने इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम योगदान दिया है।
वर्तमान में उनका ग्राउंड जीरो ग्रुप 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है। हरदा में ‘विद्या आसान अभियान’ के तहत प्राप्त हो रही इन 200 बेंचेस से प्राथमिक शालाओं के बच्चों को बेंचेस पर बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी।

