jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

मकड़ाई एक्सप्रेस राजगढ़|जिला मुख्यालय पर एक बार फिर से शराब का ठेका हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। इस बार महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शराब का ठेका हटवाने की मांग करते हुए ठेके पर जा पहुंची। वहां उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए न केवल ठेका हटाने की मांग की, बल्की शराब ठेके का जो बोर्ड लगा हुआ था, उसे भी तोड़ दिया। जिला मुख्यालय पर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्‍थित शराब का ठेका हटवाने को लेकर समीपस्थ बस्ती के महिला-पुरुषों ने लामबद्ध होते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय प्रदर्शनकारियों ने समीप में ही स्कूल होने का भी जिक्र किया था। लेकिन इसके बाद भी जब ठेका नहीं हटा तो सोमवार को समीपस्थ वार्ड की रहवासी महिलाएं शराब विक्रय का विरोध करते हुए हाथो में तख्तियां लेकर ठेके के सामने जा पहुंची। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मौके से ठेका हटवाने की मांग की। साथ ही ठेका संचालक को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यहां का ठेका न खोला जाए, नहीं तो उनके तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि समीप में ही ठेका होने के कारण कई परिवारों के पुरुष शाम के समय यहां शराब पीकर घर पहुंचते हैं। जिसक कारण घरों का माहौल खराब हो रहा है। बच्चे बिगड़ रहे हैं। सरकार को बच्चों व महिलाओं की चिंता करते हुए यहां रहवासी क्षेत्र से शराब ठेका हटाना चाहिए। यदि ठेका नहीं हटाया तो कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन करेंगे।

- Install Android App -