jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

एक तरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने ,युवती को मारी गोली, हुई युवती की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेेस धार । एक तरफा प्रेम का अंजाम कभी कभी बहुत दर्दनाक होता है। ऐसा ही एक मामला शहर

- Install Android App -

मैं देखने को मिला जहां एक बाईक सवार युवक ने युवती को तीन गोली दाग दी। जिससे घटना स्थल पर ही युवती की मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला-  शहर के बसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11.30 बजे एक युवक ने बाइक पर सवार होकर युवती के पास जाकर उस फायर कर तीन गोली दाग दी। इससे युवती की मौत हो गई। मामला एक तरफा प्रेम के चलते सिरफिरे आशिक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने 22 वर्षीय दीपक पिता रामप्रसाद राठौर निवासी ब्रह्माकुंडी से पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित अभी फरार है।

बसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास 22 वर्षीय पूजा पिता दशरथ चौहान रहवासी संजय नगर गुजर रही थी। तभी अचानक आरोपित आया और गोली मारकर युवती की हत्या कर दी। जब रहवासियों ने आवाज सुनी तो वह बाहर निकले तो देखा कि युवती मूर्छित अवस्था में पड़ी हुई थी इसमें पूजा को एक गोली सिर व एक गोली छाती में लगी है। इधर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसमें पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए शाम 4:30 बजे आरोपित के 20 बाय 36 के अवैध मकान को ढहा दिया।