सिविल लाईन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
14 पेटी अवैध शराब सहित चार पहिया वाहन जब्त
मकड़ाई समाचार हरदा। सिविल लाईन थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल सहित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रहटाखुर्द पुलिया के पास रविवार शाम 5 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू आठनेरे निवासी कोली पुरा टप्पर और दीपक को एक फोर व्हीलर वाहन एमपी 04 सीए 6622 जिसमें अवैध रुप से 14 पेटी शराब कुल कीमत 50000 रुपये सहित इंडिगो कार की कीमत 5 लाख की जब्त कर 34-2 आबकारी एक्ट 109 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

