jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

अस्पताल मे नशेड़ी युवक ने किया हंगामा, गार्ड को थप्पड़ मारा, डॉक्टर से की अभद्रता

अस्पताल के मुख्य कार्यालय के सामने नशे में धुत्त एक युवक ने जमकर हंगामा किया। ट्रामा सेंटर में जाने के दौरान उसने एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : राजधानी के आंबेडकर अस्पताल के सीएचएमओ कार्यालय के सामने नशे में धुत्त युवक द्वारा हंगामा किया।बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में पैर में प्लास्टर नहीं करने से नाराज होकर ट्रामा सेंटर में जाने के दौरान एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा,वार्ड बाय से झूमा झटकी की और डाक्टर से दुर्व्यवहार किया।पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अनुराग गिरी उर्फ राजा को हिरासत में लिया। सोशल मीडिया पर घटना का विडिया वायरल हो रहा है जिसमें कर्मचारियों को धमकाते हुए युवक कह रहा है कि कोई यदि उसके पास आएगा तो वो उसकी गर्दन गिरा देगा। वह खुद को शक्ति कालोनी एरिया का दादा बताते हुए मौजूद गार्ड को चैलेंज करते दिख रहा है। युवक की इस हरकत से सहमे कर्मचारियों ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। मौदहापारा थाने की पुलिस ने सूचनास्थल पर पहुंचकर युवक को दबोचा। बाइक लेकर अस्पताल में घुसे अस्पताल में ऐसी ही एक घटना सुबह नौ बजे हुई। चार युवक अपना इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने सीधे अपनी बाइक को अस्पताल के अंदर घुसा दी। पैर में चोट की शिकायत लेकर पहुंचे युवकों ने पहले डाक्टरों से बहस की फिर अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों से गाली.गलौज करने लगे।