jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

” इन्हें जितने जूते मारें उतने कम हैं ” – सेम पित्रोदा के बयान पर लक्ष्मण सिंह ने की टिप्पणी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना। कांग्रेस नेताओं द्वारा विवादित बयान इस समय पूरे देश की सियासत में हलचल मचाए हुए है। जिसमे सैम पि़त्रोदा नंबर वन पर चल रहे हैं जिनकी रंगभेद और नस्लवाद को की गई टिप्पणी से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

लक्ष्मण सिंह ने की सख्त टिप्पणी

उनके विवादित बयान पर प्रतिक्रिया पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह छोटे भाई चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इन्हें जितने जूते मारें उतने कम हैं। उन्होने यह टिप्पणी एक्स पर लिखी और कहा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है।

- Install Android App -

सेम पित्रोदा का बयान और उसका विरोध
सेम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू मे कहा – पूर्वी भारत के लोग चायनीज और दक्षिण भारत वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान के बाद तो देश की सियासत में सेम का विरोध होने लगा आखिर में उन्हे अपनेपद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।इधर सैम पित्रोदा का बयान सामने आते ही कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया था।

उड़िसा सीएम ने सरमा ने जताया था विरोध

कुछ नेता भी इसे गलत ही बता रहे थें सेम की टिप्पणी का विरोध हेमंता विस्वा सरमा ने भी सख्त विरोध किया था। हमारा देश विभिन्न भाषाओ वेशभूषा जाति धर्म को लेकर सजा हुआ है पर इसको लेकर हम विभिन्नता में भी एकता में बंधे हुए है। हम हमारे देश मेें रहने वाले लोगो से भेदभाव नही कर सकते है।