jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

वीडियो काॅल पर की 38 लाख की ठगी: पुलिस ने भोपाल से दो बदमाश शाहरुख खान और लईक को भोपाल से गिरफ्तार किया

दोनों आरोपियों के अन्य देशों  युएई और चीन से ठगी के तार जुड़े

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। पुलिस के अनुसार ग्‍वालियर। विडियो काल पर गिरफ्तारी का डर दिखा कर महिला से अपने खातों 38 लाख ट्रांसफर कराने का मामला आया। जिसके बारे मे पुलिस ने जानकारी ग्वालियर निवासी महिला ने इस मामले में श‍िकायत में बताया कि काॅल पर एक पार्सल बुकिंग की थी। इस दौरान ठगों ने उन्‍हें वीडियो काॅल कर अपने झांसे में लिया था।

शहर के जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक की पत्नी डाॅ. सुजाता बापट को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 38 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपितों को क्राइम ब्रांच ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। ठगी की राशि कई अलग-अलग बैंक खातों मे ट्रांसफर की गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर इन खातों में से एक खाता चिन्हित कर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया ।

- Install Android App -

भोपाल से 2 को किया बदमाशो किया गिरफ्तार

आरोपित खाताधारकों की पहचान शाहरुख खान पुत्र आसिफ खान निवासी एशबाग भोपाल और उसके साथी लईक बेग पुत्र नफीस बेग निवासी बुधवारा भोपाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनाें आरोपितों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई।जांच में आरोपित लईक बेग के चाइनीज व यूएई के साथियों का भी इस तरह के सायबर फ्राॅड में शामिल होना पाया गया।पता चला है कि यह ठग चीन एवं यूएई से ऑपरेट कर रहे हैं। फिलहाल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

विडियो काॅल पर पार्सल बुकिंग की थी

डाॅ. सुजाता बापट ने इस मामले की शिकायत की थी जिसमें उन्होंने एक काॅल पर एक पार्सल बुकिंग की बात होने के बारे में बताया । इसमें ठगों ने पहले वीडियो काॅल कर उन्हें इधर- उधर की बातों में घुमाया फिर उनके खाते में 3 करोड़ 80 लाख रुपए आने की बात कही ।