jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

20 मिनट धूप और कोरोना वायरस से मुकाबला, विशेषज्ञों ने निकला यह निष्कर्ष

मकड़ाई समाचार इंदौर। कोरोना संक्रमण के दौर में सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच की 20 मिनट की धूप भारतीयों के लिए सबसे कारगर है। इस प्रयोग से कोरोना संक्रमितों में रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। जो लोग कोरोना की चपेट में नहीं आए हैं, उनके लिए भी बचाव का यह बेहतर उपाय है।

यह नतीजे एक शोध का निष्कर्ष है। इस शोध में डायबिटीज इंडिया, नेशनल डायबिटिक ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन तथा न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट ग्रुप इंडिया के अधीन देश के 60 विशेषज्ञों ने काम किया है। इनमें मध्य प्रदेश से इंदौर निवासी डा. प्रीति शुक्ला भी अकेली विशेषज्ञ शामिल थीं। दरअसल, यह स्थापित तथ्य है कि धूप विटामिन-डी का अच्छा स्रोत है, लेकिन कोरोना काल में इसका व्यापक असर राष्ट्रीय स्तर पर हुए शोध में सामने आया है।

आहार विशेषज्ञों ने डायबिटिक, मोटापा और उच्च रक्तचाप से पीड़ित सामान्य व कोरोना संक्रमित मरीजों पर शोध किया कि आहार के माध्यम से संक्रमित होने की आशंका को किस तरह कम किया जा सकता है। शोध के मुताबिक, हर व्यक्ति के आहार में मुख्य रूप से वजन के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा (प्रति किलो एक ग्राम) और विटामिन-डी की जरूरत है। विटामिन-डी के लिए धूप सबसे बेहतर स्रोत है। प्रोटीन के लिए तीन समय का संतुलित आहार जरूरी है।

इसमें रोटी, चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल हैं। कद्दू के बीज, अलसी, दही, राजमा, बादाम, अंडा, दाल और ओट्स से जिंक मिल सकता है। मूंगदाल, अंडा, मशरूम, गेहूं और चावल से सेलिनियम (माइक्रोन्यूट्रियंट्स) और विटामिन सी के लिए संतरा, नींबू, आंवला जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए डिब्बाबंद खाना, तले पदार्थ, लंबे वक्त तक भूखा रहने से परहेज करना होगा। इस दौर में उपवास भी कम करने की सलाह दी गई है।

- Install Android App -

दोपहर की धूप इसलिए महत्वपूर्ण

डॉ. प्रीति शुक्ला के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार दुनिया के ठंडे देशों के लोगों को प्रति सप्ताह 50000 ईयू (इंटरनेशनल यूनिट) विटामिन-डी की जरूरत होती है तो भारतीयों को 60000 ईयू प्रति सप्ताह। भारतीयों की त्वचा का रंग गेहूंआ है। त्वचा पर सुबह के बजाय दोपहर 11 से दो बजे की धूप ज्यादा असरकारी होती है।शरीर के भीतर सबसे ज्यादा धूप दोनों बांहों और चेहरे से ही प्रवेश करती है इसलिए सूर्य की किरणों को रोकने वाली कोई क्रीम न लगाएं। सिर्फ 20 मिनट ही धूप में रहने की अनुशंसा है इसलिए पैराबैंगनी किरणों से होने वाला खतरा बेहद कम है।

इनका कहना है-

50 हजार डाक्टरों से साझा की जा रही जानकारी शोध के निष्कर्षों को मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसे देश के 50 हजार डाक्टरों से साझा किया जा रहा है।

– डॉ. बंशी साबू, सचिव, डायबेटिक इंडिया