ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

200 छक्के लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने रोहित, 3 और रिकॉर्ड तोड़े

जालन्धर : रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें वनडे में भी खूब चला। उन्होंने महज 56 गेंदों में 5 चौकों और 4 धनधनाते छक्कों के साथ 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। सीरीज का सबसे लंबा छक्का (99 मीटर) लगाने वाले रोहित के नाम पर अब कुल 202 छक्के हो गए हैं। ऐसा कर उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम (200 छक्के) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे कम पारियों में लगाए 200 छक्के

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने का कारनामा 187वीं पारी के दौरान किया। ऐसा कर उन्होंने पाकिस्तान के सिक्सर किंग शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने अपने वनडे करियर का 200वां छक्का 195वें मैच में मारा था। अब रोहित के बाद इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स (214 पारियां), ब्रैंडन मैक्कुलम (228 पारियां), क्रिस गेल (241 पारियां), एमएस धोनी (248 पारियां), सनथ जयसूर्या (343 पारियां) शामिल हैं।

8387वीं गेंद पर लगाया 200वां छक्का

रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की 8387 गेंद पर 200वां छक्का लगाया। हालांकि उनसे आगे महज 4203 गेेंदों में 200 छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी चल रहे हैं लेकिन जिस रफ्तार से रोहित आगे बढ़ रहे हैं। उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ऐसे अन्य रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे। बता दें कि एबी डीविलियर्स ने 9390, क्रिस गेल ने 10197, एमएस धोनी ने 10368 तो सनथ जयसूर्या ने 11774 गेंदें खेलकर अपने 200 छक्के पूरे किए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

- Install Android App -

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में रोहित के नाम दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 389 रन जुड़ गए हैं। ऐसा कर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे इसी सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली (5 मैच, 453 रन) चल रहे हैं। बता दें कि इसे पहले 2017 में अंजिक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 336 रन बनाए थे। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण (312 रन), 2011 में रोहित शर्मा (305 रन), 2002 में राहुल द्रविड़ (300 रन) के नाम शामिल हैं।

मैच से जुड़े फैक्ट

1. वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर 104 इसी मैच में बना।

2. 46.4 ओवर फैंके गए पूरे मैच के दौरान, यह भारत का सबसे छोटा मैच है। इससे पहले 2010 में चेन्नई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने 48.1 ओवर (भारत 21.1, न्यूजीलैंड 27) खेले थे।

3. रोहित शर्मा ने सीरीज के दौरान 16 छक्के लगाए। ऐसा कर उन्होंने वेस्टइंडीज के प्लेयर शिमरोन हेटमायर (16 छक्के) का रिकॉर्ड बराबर किया।

4. किसी एक सीरीज में सबसे रन बनाने के मामले में विराट कोहली (453 रन) तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे पाकिस्तान के फखर जमान 515 रन और जिम्मबाब्वे के मस्काजदा 467 रन हैं।

5. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 8वीं सीरीज जीती है। भारत ने यह सिलसिला 2007 से शुरू किया था। श्रीलंका के खिलाफ भी भारत लगातार 8 सीरीज जीत चुका है।