jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

हरदा: जिले के छिपाबड़ थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। कृषि उपज मंडी खिरकिया में कार्यरत 21 वर्षीय युवक अंकित (पिता धीरज) की जहरीला पदार्थ (सल्फास) सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से पहले युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

- Install Android App -

जिसमें वह अपनी मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए कुछ लोगों के नाम लेता दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
युवक को गंभीर हालत में उसे शाम करीब 5:30 बजे खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि अंकित अपने ससुराल पक्ष से जुड़े विवादों के कारण मानसिक तनाव में था। वहीं, घटना से पहले वायरल हुए वीडियो में भी उसने अपनी परेशानी का उल्लेख किया है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मृतक का विवाह टिमरनी क्षेत्र में हुआ था।