jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

मुंबई में तेज बारिश-आंधी का कहर

मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों मे 250 से अधिक पेड़ गिरे और 2 युवकों की मौत

मकडा़ई एक्सप्रेस24 मुंबई ।शहर में रविवार-सोमवार से शुरू हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं ने तांडव मचा दिया। विक्रोली ईस्ट के कन्नमवार नगर, गणेश मैदान इलाके में 25-26 साल के युवक तेजस नायडू पर पेड़ गिर गया। दोस्तों के साथ खड़े तेजस को तुरंत गोदरेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है .

24 घंटे में 250+ पेड़ धराशायी

BMC के मुताबिक बीते 24 घंटों में शहरभर में पेड़ गिरने की 70 घटनाएं दर्ज हुईं। इसमें 46 घटनाएं द्वीप शहर, 17 पश्चिमी उपनगरों और 7 पूर्वी उपनगरों में हुईं। तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़-शाखाएं उखड़ गईं। बीएमसी की टीमें अभी भी गिरे पेड़ हटाने में जुटी हैं .

- Install Android App -

बारिश से और नुकसान

बारिश की वजह से शॉर्ट सर्किट के 53 मामले सामने आए, जिसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मकान-दीवार गिरने की 12 घटनाएं भी हुईं। मालाबार हिल और माहिम में दीवारें ढहने से 2 बुजुर्गों की जान फायर ब्रिगेड ने बचाई। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी है.

BMC की अपील

बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान पेड़ों के नीचे, कमजोर दीवारों और जलभराव वाले इलाकों से बचें। किसी भी खतरे की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दें ..