jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

233 साल में पहली बार MCC को मिलेगी महिला अध्यक्ष, Kumar Sangakkara की जगह लेंगी Clare Connor

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club यानी MCC का 200 साल से पुराना इतिहास बदलने जा रहा है। जी हां, पहली बार किसी महिला को MCC के अध्यक्ष पद की कमान मिलने जा रही हा। इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान Clare Connor अब Marylebone Cricket Club का अध्यक्ष पद संभालने जा रही हैं। वे श्रीलंका के Kumar Sangakkara की जगह लेंगी।

दरअसल, मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) लंदन में स्थित एक क्रिकेट क्लब है, जिसकी स्थापना 1787 में की गई थी। इस तरह इस क्लब को बने 233 साल हो गए हैं, लेकिन पहली बार किसी महिला को MCC का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। हालांकि यह पद संभालने के लिए Clare Connor को अभी एक साल से ज्यादा समय के इंतजार करना पड़ेगा। क्लेयर कोनोर अगले साल अक्टूबर में कुमार संगकारा की जगह लेंगी, जो वर्तमान में एमसीसी के अध्यक्ष हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कोनोर के नामांकन की घोषणा खुद कुमार संगकारा ने की। बुधवार को आमसभा की सालाना बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बताया गया कि क्लेयर कोनोर एमसीसी के अध्यक्ष पद को संभालेंगी। कोनोर अगले साल एक अक्टूबर को इस पद को संभालेगी, लेकिन इससे पहले उन्हें मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों की मंजूरी मिलना जरूरी है।

- Install Android App -

कुमार संगकारा का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा था लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढा दिया गया है। ऐसे में वे अगले साल इस पद से मुक्त होंगे और उनकी जगह कोनोर को मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। इस बात को लेकर क्लेयर कोनोर ने कहा है, ‘मैं एमसीसी के अगले अध्यक्ष पद के लिए नामित किए जाने पर बहुत खुश हूं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब यह सम्मान मेरे लिए बड़ी बात है।’

कोनोर का करियर:

क्लेयर कोनोर ने 1995 से 2005 के बीच 16 टेस्ट और 93 वनडे में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 502 रन बनाने के साथ 24 विकेट लिए। वनडे में उनके नाम 1087 रन और 80 विकेट दर्ज हैं।