jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

25 अक्टूबर से हरदा, 27 अक्टूबर से सिवनी मालवा, 1 नवंबर से इटारसी एवं 05 नवंबर से सोहागपुर के लिए तवा नहर से पानी छोड़ा जाएगा

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

हरदा : कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में बुधवार को नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संभागायुक्त बनोठ वीसी के माध्यम से जुड़े। इस दौरान डीआईजी वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, संयुक्त आयुक्त (विकास) नवल मीना, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजाराम मीना, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वही हरदा कलेक्टर  कुमार सत्यम, बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन मौजूद थे।

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले हेतु बायी तट मुख्य नहर से 25 अक्टूबर 2026 को, तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की नहर के लिए 27 अक्टूबर 2026 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 1 नवंबर 2026 से तथा पीबीसी संभाग सोहागपुर नहर से 05 नवंबर 2026 से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा।

कमिश्नर बनोठ ने कहा कि निर्धारित की गई तिथियों का पर्याप्त रूप से प्रचार करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाई जाए साथ ही अपने स्तर पर भी विभाग सभी किसान संगठनों से समन्वय कर तिथियों से अवगत करावें।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजाराम मीना ने बताया कि तवा जलाशय की वर्तमान जल संग्रहण स्थिति 1700 एमसीएम है जो की उपलब्ध भराव का 87 प्रतिशत है। साथ ही बताया कि वर्तमान में नहरों की साफ सफाई का कार्य निरंतर जारी है। कमिश्नर बनोठ ने जल संसाधन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों से पानी छोड़े जाने के लिए बेहतर प्रबंधन एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए।

- Install Android App -

उन्होंने निर्देश दिए की पानी छोड़ने वाले स्थान से लेकर टेल क्षेत्र तक कुछ मुख्य प्वाइंटों पर नहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने नहरों की लगातार पेट्रोलिंग किए जाने के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि वह नहर से पानी लेने के लिए किसानों द्वारा जो टेंपरेरी कनेक्शन लिए जाते हैं उन टेंपरेरी कनेक्शन को जल संसाधन विभाग की सहमति के बाद ही जारी किए जाएं।

कमिश्नर बनोठ ने स्थानीय स्तर पर सभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहां कि संबंधित अधिकारी गण नहरों के सुचारु एवं पर्याप्त जल प्रवाह हेतु उपयुक्त प्रबंधन एवं बारीकी से निगरानी करें। कमिश्नर ने बैतूल कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह बैतूल जिले में स्थित जलाशयों के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी का उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें और यथासंभव किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु पानी उपलब्ध कराए।

कमिश्नर बनोठ ने निर्देशित किया कि राजस्व, पुलिस, विद्युत और जल संसाधन विभाग संयुक्त रूप से सिंचाई हेतू जल आपूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। वर्तमान वर्ष में बारिश की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित विभाग प्रत्येक परिस्थिति के लिए अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि कृषि विभाग भी बोवनी के समय को देखते हुए संभाग में खाद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करें। खाद की आवक और उठाव की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

विद्युत विभाग निर्धारित समय अवधि पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे सिंचाई कार्य ने किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। जल संसाधन विभाग यह सुनिश्चित करें कि पानी छोड़े जाने के बाद भी नहरों की पेट्रोलिंग कर आवश्यकतानुसार साफ सफाई मेंटेनेंस किया जाए, जिससे पानी का अपव्यय न हो और टेल क्षेत्र के किसानों तक पानी पहुंचे।

कलेक्टर ने सिंचाई व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

कलेक्टर कुमार सत्यम व पुलिस अधीक्षक शशांक ने जल संसाधन विभाग, विद्युत, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंचाई व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने निर्देश दिये कि जिले में तवा नहरों से सिंचाई की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। सिंचाई व्यवस्था में कहीं भी व्यवधान न हो। सभी संबंधित अधिकारी निरन्तर भ्रमण कर सिंचाई व्यवस्था पर निगरानी रखें।