jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

27 घंटे बाद भोपाल-नागपुर हाइवे पर यातायात बहाल, पुल पर अभी भी पानी का भराव

मकड़ाई समाचार इटारसी। रविवार रात से बैतूल-नर्मदापुरम जिले में जारी मूसलधार वर्षा के कारण बंद हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर मंगलवार सुबह से यातायात बहाल हो गया है। रविवार रात तवा बांध का बैकवाटर आने के बाद सुखतवा नदी पर बना नया पुल उफान पर आ गया था। रविवार रात 2 बजे से रास्ता बंद होने के कारण केसला पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी थी।

कैचमेंट एरिया में वर्षा थमने के बाद जब तवा बांध के गेट बंद हुए, तब जाकर पुल से पानी उतरा। हालात सामान्य होने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के अनुसार अभी भी पुल पर हल्का पानी भरा हुआ है, लेकिन नदी उतरने से अब कोई खतरा नहीं है।

- Install Android App -

भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह 7 बजे यातायात बहाल हुआ है। सड़क मार्ग चालू होने से जाम में फंसे हजारों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सुखतवा नदी के उफान पर होने के कारण पिछले 27 घंटे से सुखतवा पुल के दोनों और भोपाल नागपुर जाने वाले ट्रक, बस, निजी वाहन जाम में फंस गए थे। भारी वर्षा में वाहनों को वापस जाने के लिए भी रास्ता नहीं मिला। सुबह पुल से बाढ़ उतरने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
नर्मदापुरम जिले में पिछले 02-03 दिनों से भारी वर्षा हो रही थी। सीमावर्ती बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी, शाहपुर में भारी वर्षा का दौर जारी रहा। लगातार भारी वर्षा के कारण सुखतवा नदी रविवार रात से उफान पर चल रही थी। सोमवार सुबह 4 बजे से भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे से यातायात ठप्प हो गया था। बाढ़ का पानी उतरने पर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। करीब 27 घण्टे से तेज वर्षा और जाम में फंसे वाहन चालकों को जंगल में खाने पीने की समस्या हुई।
ग्रामीणों ने दिया खाना
जाम में फंसे लोगों की मदद के लिए सुखतवा से लगे गांव के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। जाम में फंसे निजी और यात्री वाहनों के मुसाफिरों के लिए खाने पीने का प्रबंध नहीं था। घंटों तक फंसे रहने से लोग भूख प्यास से बेहाल हो रहे थे। आसपास हाइवे के ढाबे होटल भी नहीं थे, इसे देखते हुए ग्राम पंचायत के सहयोग से जाम में फंसे लोगों को सब्जी-पुड़ी के चौकीपुरा में वितरित की गई।