हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने हरदा जिले में वर्ष 2026 के लिये 3 स्थानीय अवकाश घोषित किये है।
जारी अधिसूचना अनुसार 29 अगस्त शनिवार को कजलिया पर्व, 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी तथा 6 नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस का स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण हरदा जिले के लिये घोषित किया गया है। ये अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होंगे।

