jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

नीमच। चित्तौड़गढ़ में वैन खड़ी पिकअप से जा टकराई। पीछे से आ रही थार भी वैन में घुस गई। हादसे में वैन में सवार स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 56 पर निंबाहेड़ा के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।

- Install Android App -

सदर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया- हादसे में वैन में सवार दंपती लखन मालू (40) और पत्नी सरिता मालू (36) निवासी सरवानिया महाराज, नीमच मध्यप्रदेश, पिकअप ड्राइवर बसंती लाल प्रजापत (35) निवासी भून्या खेड़ी मंदसौर (मप्र) की मौत हो गई। पिकअप में सवार हस्तीमल पामेचा घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया- शुक्रवार रात को वसुंधरा मल्टी के सामने एक पिकअप में खराबी आ जाने के कारण खड़ी थी। ड्राइवर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से वैन आई और पीछे से पिकअप से जा टकराई। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रही थार गाड़ी ने वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन पिचक गई।