jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

खरगोन। खरगोन जनवरी में होने वाले नगर गौरव दिवस और 2025-26 के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत कुंदा नदी की सफाई अभियान शनिवार को शुरू किया गया।

कलेक्टर भव्या मित्तल के नेतृत्व में सुबह 8:30 बजे 130 लोगों की टीम ने घाटों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर लगभग 2 घंटे तक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में उगी जलकुंभी, घास, कचरा, पॉलीथिन और निर्माल्य हटाया गया। नगर पालिका की टीम की मदद से गाद और कचरे को कंटेनर में डाला गया। सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कौल, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

- Install Android App -

गाद हटाने से नदी की गहराई बढ़ेगी-कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि वषार्काल के बाद सभी के सहयोग से नदी से गाद हटाया जा रहा है, जिससे नदी की गहराई बढ़ेगी और अधिक पानी संग्रहित होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मशीनों की मदद से भी गाद निकाली जाएगी।

गाद का उपयोग कृषि में किया जाएगा- किसान ट्रैक्टरों से इस उपजाऊ गाद को खेतों में ले जा सकेंगे। सीएमओ कमला कौल ने बताया कि नगर गौरव दिवस और नवग्रह मेले की तैयारियों के तहत यह श्रमदान आधारित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नपाध्यक्ष छाया जोशी ने कहा कि विभिन्न संगठनों के लोग स्वेच्छा से अभियान में शामिल हुए हैं और सफाई कार्य अभी जारी रहेगा।