jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

40 देशों में पहुंचा ओमिक्रोन वैरिएंट, लेकिन एक भी मौत नहीं, पढ़िए WHO की ताजा रिपोर्ट

Omicron News Today : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नई रिपोर्ट राहत देने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, Omicron वायरस भारत समेत दुनिया के 40 देशों में फैल चुका है, लेकिन अब तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस तरह Omicron कम खतरनाक साबित हो रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर यह बात कही गई है। हालांकि विस्तृत रिपोर्ट मिलने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। इस बीच, भारत में Omicron की एंट्री के बाद अलर्ट है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कुछ संदिग्ध मरीज लापता है। जब तक इनका पता नहीं लगा लिया जाता, टेंशन बनी रहेगी।

जानिए भारत में ओमिक्रोन का ताजा अपडेट

- Install Android App -

भारत में ओंमिक्रोन के पहले दो केस बेंगलुरू में मिले थे। इनमें एक शख्स दक्षिण अफ्रीका से लौटा था, जबकि दूसरे पेश से डॉक्टर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, जामनगर, हैदराबाद, तिरुच्चिराप्पल्ली, जयपुर और श्रीनगर में भी संदिग्ध मिले। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य संदिग्ध लापता हैं, जिनका पता लगाने की कोशिश जा रही है। एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है और खतरे वाले देशों से आने पर यात्रियों की सघन जांच की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पहला ओमाइक्रोन मरीज राज्य से भाग गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा था कि मरीज ने एक निजी लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पेश की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को भारत में ओमाइक्रोन वैरिएंट के पहले मामलों की जानकारी दी, जो दोनों कर्नाटक के हैं।