ब्रेकिंग
सामाजिक पहल:11 लड़कियों से शादी करने के लिए 1900 लड़कों का आवेदन: लड़को का आवेदन के बाद इंटरव्यू सेलर... बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायतें विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

42 घंटे खोदाई कर बनाई चैनल, आधी रात को बांध से पानी की निकासी शुरू

मकड़ाई समाचार धार। धार जिले के गांव कोठीदा में कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध को सुरक्षित करने का प्रयास शनिवार देर रात करीब एक बजे सफल होता नजर आया। बांध की बगल में 42 घंटे से बनाई जा रही चैनल से पानी की निकासी रात करीब एक बजे शुरू हो गई। मिट्टी के बांध के नजदीक से तैयार की गई चैनल से बड़ी मात्रा में पानी निकल रहा है। इस तरह की कवायद से बांध सुरक्षित है और पानी भी निकलता जा रहा है। हालांकि पानी की निकासी के लिए अभी भी व्यापक स्तर पर काम करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कारण यह है कि पानी बहुत कम गति से निकल रहा है। गनीमत यह है कि बारिश नहीं हुई है यदि बारिश होती तो इतना पानी निकलना एक सामान्य बात होती। फिलहाल संकट कम हुआ है।

लगातार तीसरे दिन भी पानी के रिसाव से बांध के टूटने का जो खतरा बना हुआ था, उससे राहत जरूर मिली है। समानांतर चैनल खोदाई पर काम अनवरत जारी है, यह रविवार को पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, शनिवार सुबह से रिसाव बढ़ रहा था और बांध के पास पानी की निकासी के लिए जो चैनल बनाई जा रही थी, उसकी राह में सुबह करीब 11 बजे चट्टान आने से कार्य प्रभावित हो गया था। खतरे को देखते हुए शुक्रवार देर रात पहुंचे सेना के 200 जवानों ने व्यवस्था हाथ में ले रखी है। शनिवार को तीन बार सेना के हेलिकाप्टर से बांध स्थल का अवलोकन भी किया गया। धार-धामनोद समेत स्थानीय मार्गों को प्रशासन ने बंद रखा है। हालांकि, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग को शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कलेक्टर से कहा… ये परीक्षा की घड़ी

बांध की निगरानी की कमान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभाल ली है। शनिवार सुबह मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम से मुख्यमंत्री ने बांध की स्थिति को लेकर मौके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अधिकारियों से बात की। उन्होंने धार के कलेक्टर से कहा ‘पंकज, जीवन में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं। हमें जनधन, पशुधन को बचाना है। ये परीक्षा की घड़ी है।’ उन्होंने कहा कि आइआइटी रुड़की के प्रो. एनके गोयल और बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञ से भी वे परामर्श कर काम कर रहे हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भी स्थिति की जानकारी दी। शिवराज देर रात तक बांध की हर स्थिति पर नजर बनाए रहे और अपडेट लेते रहे।

- Install Android App -

अब तक उठाए गए कदम…

गुरुवार को मिट्टी के 600 मीटर लंबे बांध में पानी का रिसाव शुरू हो गया था। शुक्रवार को मिट्टी धंसने से रिसाव बढ़ गया। धार के 12 और खरगोन के छह गांवों को खाली करवाना पड़ा। शुक्रवार देर रात सेना के 200 जवान पहुंचे। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट मौके हैं।

कांग्रेस ने बनाया जांच दल

बांध में लीकेज व अनियमितताओं की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया है। इसमें धार के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, विधायक उमंग सिंघार, सुरेंध सिंह हनी बघेल, संजय शुक्ला समेत अन्य शामिल हैं।