jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

हरदा : छीपाबड़ में भीषण आग से 50–60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक ! पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने तुरंत भेजा प्रशासन, कहा – किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा और बीमा

खिरकिया–हरदा रोड पर स्थित छीपावड़ के रातातलाई क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग भड़क उठी ।

देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए और करीब 50 से 60 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर, पानी के टैंकर और अन्य साधनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक किसानों की भारी फसल जल चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने तुरंत दूरभाष पर स्थिति का जायजा लिया और एसडीएम को दल-बल के साथ मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम खेतों में पहुंचकर नुकसान का सर्वे कर रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।