jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

6 वर्षीय बालिका को कंटेनर ने रौंदा, ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे पर किया चक्काजाम

मकड़ाई समाचार राजगढ़। पचोर-सोयत स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार सीमेंट के कंटेनर ने मामा के यहां दशहरा करने आई एक 6 वर्षीय मासूम बालिका काे रौंद दिया। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाया है। जानकारी के मुताबिक टिकोद गांव की 6 वर्षीय बालिका सुहाना अपनी मां मंजूबाई मालवीय के साथ दशहरा करने के लिए मामा के यहां छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कायरी आई हुई थी। दोपहर में सीमेंट का एक तेज रफ्तार कंटेनर पचोर की ओर से सोयत की ओर जा रहा था। तब ही कायरी गांव पर छह वर्षीय मासूम को उसने तेज गति होने के चलते रौंद दिया। घटना की जानकारी लगने के साथ ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होते हुए हाइवे पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने देखते ही देखते हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। करीब 2 घंटे तक ग्रामीण जाम लगाए रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि कंटेनर चालक द्वारा तेजगति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बालिका को टक्कर मारी है और जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस एवं गांव के कुछ लोगों द्वारा जाम खुलवाने के लिए करीब 2 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाया गया। तब कहीं जाकर जाम खुलवाया व शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।

4 थानों का पुलिस बल लगा रहा जाम खुलवाने

घटना की जानकारी लगने एवं ग्रामीणों का गुस्सा ब़ढने के कारण एक के बाद एक चार थानों का पुलिसबल मौके पर जा पहुंचा था। जाम खुलवाने के लिए छापीहेड़ा , जीरापुर, लीमाचौहान एवं खुजनेर थाने का पुलिसबल मौके पर पहुंचा था। वहां पर लीमाचौहान थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, छापीहेड़ा थाना प्रभारी राकेश दामले द्वारा काफी मशक्कत ग्रामीणों को समझाने एवं जाम खुलवाने के लिए करना पड़ी।

- Install Android App -

इनका कहना है

ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवा दिया गया है। प्रशासन की ओर से जो भी हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।

मोहित सीनम, नायब तहसीलदार

एक सीमेंट वाले केप्सूल आकार के कंटेनर ने बालिका को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जाम पुलिस ने खुलवा दिया है व आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।

राकेश दामले, थाना प्रभारी छापीहेड़ा