jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

60 बल्क लीटर मदिरा जप्त

मकड़ाई समाचार रायसेन| जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन और विक्रय की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त  दीपम रायचुरा ने बताया कि अवैध मदिरा धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए 21 जनवरी को आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आबकारी अमले के साथ ग्राम सिनवहा के नजदीक खेत मे बने मकान में दबिश देकर 60 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर रायसिख के पास से 20-20 लीटर के ड्रम में कुल 60 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई। जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 12000 रु. है। आरोपी के विरुद्ध  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (2) के तहत पंजीबद्ध कर बाद कार्यवाही न्यायालय में पेश की गई। मदिरा की रासायनिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भोपाल में भेजी जाएगी। इस कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक श्री राम गोपाल शर्मा व आरक्षक रामस्वरूप पटेल का मुख्य योगदान रहा।