jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

7000 का इंजेक्शन 36 हजार में बेच रहा था, सीएसपी ने ग्राहक बनकर पकड़ा

मकड़ाई समाचार उज्जैन। सीएसपी ने शुक्रवार को एक मेडिकल संचालक को ब्लैक फंगस का इंजेक्शन अधिक दामों पर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ग्राहक बनकर मेडिकल पर पहुंची थी। आरोपित के खिलाफ विभिन्न् धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल से 16 इंजेक्शन जब्त किए हैं।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार मुसद्दीपुरा स्थित मानव इंटरप्राइजेस पर ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने सीएसपी पल्लवी शुक्ला को ग्राहक बनाकर भेजा था। सीएसपी ने मेडिकल संचालक जुगलकिशोर से इंजेक्शन मांगा। आरोपित 7000 का इंजेक्शन 36 हजार में बेच रहा था। मेडिकल से 16 इंजेक्शन भी जब्त किए हैं।जुगलकिशोर के खिलाफ धारा 269, 270, धारा 53, 57 आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 3 महामारी अधिनियम, धारा 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।