jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

72 घंटे बाद भी नहीं मिले नहर में डूबे युवक

एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची, मामला शिवपुर क्षेत्र के अंतर्गत नहर का

केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा। तहसील की टप्पा तहसील शिवपुर थानान्तर्गत आने वाले ग्राम लीलाड़िया के टीटी नगर के पास बड़ी नहर में दो जनवरी को दो लडको के बहने से हडकंप मच गया था घटना के बाद से दोनों युवको की तलाश जारी है। परन्तु उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। नहर में बहने वाले दो लड़कों में अजीत पिता रामचंद्र सरयाम उम्र 16 वर्ष निवासी लिम्यागांव थाना रहटगांव जिला हरदा एवं राधाकृष्ण उर्फ भूरा पिता रामदास हरिजन उम्र 35 साल निवासी ग्राम टीटी नगर थाना शिवपुर के बताए जा रहे है।

- Install Android App -

पुलिस के द्वारा विगत 2 दिनों से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है परंतु अब तक दोनों युवकों के शव नही मिल पाए है। जिसके बाद गुरुवार को एसडीएम अनिल जैन एवं तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम एवं नायब तहसीलदार प्रमेश जैन मौके पर पहुंचे साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया गया। वही शिवपुर थाने से थाना प्रभारी संजीव पवार पुलिस बल के साथ शिवपुर क्षेत्र सहित जहां नहर गई है वहाँ आगे भी तलाश कर रहे है।

आपको बता दें कि अजीत सरयाम अपने गांव के लड़के संगीत उइके के साथ रिश्तेदारी में ग्राम बांदरखो आया था लौटते समय टीटी नगर नहर के पास मोटर साइकिल की चैन उतर गई चैन सुधारकर अजीत नहर में हाथ धोने के लिए गया और वह नहर में गिर गया। वहीं पर खड़ा राधाकृष्ण उसे बचाने के लिए नहर में कूदा एवं पानी अधिक होने से दोनों नहर में डूब गए। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है, तलाश की जा रही है।