ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

होमगार्ड का 78 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया: कलेक्टर एसपी ने  रेस्क्यू कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किए! 

हरदा / शुक्रवार को होमगार्ड के जिला कार्यालय परिसर में 78 वाँ होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री मयंक कुमार जैन ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डायरेक्टर जनरल के संदेश का वाचन किया।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होमगार्ड की पूरी टीम प्राकृतिक आपदा के समय अपना भरपूर योगदान देती हैं। उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा समर्पण भाव से अपना योगदान देते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी आपदा के समय राहत कार्याे में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। इस अवसर पर सेवामुक्त जवानों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रेस्क्यू कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने आपदा प्रबन्धन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।