Big News: 8 वर्षीय मासूम को घर में अकेला देखकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप का प्रयास , FIR दर्ज आरोपी फरार
हरियाणा : सिरसा में एक आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल से घर खाना खाने घर आई थी। तभी उसे अकेला देख पड़ोस में रहने वाले तीन युवक उसके घर में घुस गए। और उसके साथ गैंगरेप की कोशिश करने लगे।
बच्ची के मामा को आते देख तीनों युवक फरार हो गए –
पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर किया. पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पॉस्को एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया केस –
बच्ची की नानी ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। इसकी दौरान तीन पड़ोसी युवक घर में घुस आए उनकी नवासी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है।
इनका कहना है।
इस मामले पर एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि परिजन उनसे मिले थे और सारी घटना बताई. शिकायत के आधार पर तीन लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भादंसं की धारा 376/3, 376डीबी, 506, 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)