jhankar
ब्रेकिंग

8 मई 2026: देश में सोना-चांदी के भाव – दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में फिर लौटी चमक

मकड़ाई एक्सप्रेस 24नई दिल्ली:  ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार, 7 मई को सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी दर्ज की गई। बुधवार की गिरावट के बाद आज दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई। 8 मई को भी बाजार में इसी तेजी का असर रहने की उम्मीद है।

आज के ताजा भाव – 7 मई 2026

1. सोने का भाव

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून वायदा भाव ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।

 

– 24 कैरेट सोना: ₹1,51,237 प्रति 10 ग्राम

– 22 कैरेट सोना: ₹1,38,533 प्रति 10 ग्राम

– 18 कैरेट सोना: ₹1,13,428 प्रति 10 ग्राम

 

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम):

– दिल्ली:  ₹1,52,390

– मुंबई: ₹1,52,460

– चेन्नई: ₹1,53,830

– कोलकाता: ₹1,52,460

– इंदौर: ₹1,52,510

– जयपुर: ₹1,52,390

IBJA के अनुसार सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,50,860 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,46,160 तक पहुंच गया।

- Install Android App -

2. चांदी का भाव

चांदी में भी जोरदार तेजी रही। MCX पर चांदी का जुलाई वायदा भाव ₹2,55,800 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

– दिल्ली सर्राफा बाजार: ₹2,54,500 प्रति किलो

– MCX वायदा: ₹2,53,800 प्रति किलो, 3.88% की बढ़त

– गुडरिटर्न्स: ₹2,65,000 प्रति किलो

ग्राम के हिसाब से चांदी: 1 ग्राम ₹265.10, 10 ग्राम ₹2,651, 1 किलो ₹2,65,100

क्यों आई तेजी?

1. कच्चे तेल में गिरावट: अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला रोकने के संकेत के बाद कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ। इससे कॉमेक्स पर सोना 1.43% बढ़कर $4,633.90 प्रति औंस पहुंचा।

2. सुरक्षित निवेश की मांग: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद सोने की मांग बढ़ी। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना एक दिन में ₹2,900 उछलकर ₹1,55,400 हो गया था। 2026 में अब तक का रुझान

31 दिसंबर 2025 से तुलना करें तो सोना अब तक ₹18,000 महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर को 10 ग्राम सोना ₹1,33,195 था, जो अब ₹1,51,237 पर है। चांदी भी इस साल ₹21,000 महंगी होकर ₹2.51 लाख किलो पहुंच गई है। इस साल चांदी 29 जनवरी को ₹4,20,048 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई तक गई थी।

खरीदारी से पहले ध्यान दें

1. हॉलमार्क जरूर चेक करें: BIS हॉलमार्क और HUID नंबर देखकर ही सोना खरीदें।

2. रेट क्रॉस-चेक करें: IBJA की वेबसाइट पर 24, 22 और 18 कैरेट के अलग-अलग भाव चेक कर लें।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।

8 मई को बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद है। सर्राफा विशेषज्ञों के7 अनुसार शॉर्ट टर्म में दबाव संभव है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी लौट सकती है।