क्राइम/कानून-व्यवस्था
1. मंदसौर में ₹50 लाख का ड्रग्स बरामद : पुलिस ने पानी की मोटर में छुपाकर रखा नशे का जखीरा पकड़ा। मोटर बनी थी ‘ड्रग्स का गुप्त ठिकाना’।
2. जबलपुर तिलवारा घाट हत्याकांड : बेटे की रंजिश में पिता की जान गई। मामले का सनसनीखेज खुलासा।
3. सिरोंज में मारपीट के आरोपियों का जुलूस : गाय से बाइक टकराने पर मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला ।
दुर्घटना/आपदा
4. नरसिंहपुर में युवक की डूबने से मौत : नर्मदा के बरमान घाट में 18 वर्षीय केशव प्रजापति की डूबने से मौत।
मौसम
5. MP में 10 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग की चेतावनी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चक्रवात सक्रिय हैं।
6.ग्वालियर-चंबल में बारिश की संभावना : 8-9 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज में तेज हवा-बारिश के आसार।
7. भोपाल-इंदौर में गर्मी का प्रकोप जारी : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच में तेज धूप और तापमान बढ़ने की आशंका।
8. किसानों को नुकसान : आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली ।
राजनीति/प्रशासन
9. CM का खरगोन दौरा : सीएम मोहन यादव कतरगांव उपार्जन केंद्र पहुंचे। व्यवस्थाओं की औचक समीक्षा की।
10. हरदा में सरकार के खिलाफ नाराजगी : ‘अब हम सरकार का अभिनंदन नहीं सत्यानाश करेंगे’ – इलाहाबाद में पिंडदान की चेतावनी .
सामाजिक/अन्य
11. सैनिक सम्मान में इंदौर अव्वल : लक्ष्य से 165% अधिक राशि जुटाकर इंदौर ने रचा इतिहास .

