jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

9वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पांच साल का कारावास

मकड़ाई समाचार इंदौर। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने वाले शिक्षक को विशेष न्यायालय ने पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपित पर छह हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जानकारी के अनुसार यह वारदात करीब डेढ साल पुरानी है। 28 जून 2020 को राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस थाने पर आवेदन दिया। इसमें उसने कहा कि वह जिस स्कूल में पढ़ती है उसके एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। शिक्षक छात्रा से कहा कि वह फोन पर अपने अश्लील फोटो भेजे।

- Install Android App -

शिक्षक ने खुद के अश्लील फोटो भी छात्रा को भेजे थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिक्षक पर प्रकरण दर्ज किया। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष न्यायालय ने इस मामले में निर्णय पारित करते हुए आरोपित शिक्षक को पांच साल कठोर कारावास और छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।