jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा

मामले में सुनवाई कर आरोपी को हत्या और बलात्कार का दोषी मानते हुए उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई

मकड़ाई समाचार दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में 9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फैसला आ गया है। विशेष न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

- Install Android App -

दरअसल, लगभग छह माह पहले 9 मई 2022 को गोराघाट थाना के तिलैथा गांव में बच्ची की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि मासूम बच्ची के रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। इसके बाद गोराघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी, 302 एवं 5, 6 पास्को एक्ट के अधिनियम के तहत केस दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। आज विशेष न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई कर आरोपी को हत्या और बलात्कार का दोषी मानते हुए उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई।