jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

95 साल का रिकॉर्ड टूटा: जबलपुर में जुलाई बनी जलप्रलय की गवाह

जबलपुर। साल 2025 की बारिश ने बीते 95 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जुलाई माह में अब तक 30 इंच बारिश बीते 95 सालों में दर्ज नहीं की गई थी। आज से लगभग 95 साल पहले 1930 में जबलपुर में 44 इंच बारिश जुलाई के महीने में हुई थी। इसके पहले बीते 10 सालों में 2016 में 25.8 इंच बारिश जुलाई महीने में हुई थी। ऐसा लगता है कि इस साल इंद्रदेव मध्य प्रदेश पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

- Install Android App -

जबलपुर में जुलाई महीने में 30.02 इंच बारिश
जबलपुर में 30 जुलाई तक 30.02 इंच बारिश दर्ज की गई. यह जबलपुर का औसत है। अलग-अलग स्थान पर देखा जाए तो जबलपुर के कुंडम ब्लॉक में 38.38 इंच बारिश दर्ज की गई है। जबलपुर में सबसे कम बारिश सिहोरा में हुई है, जहां 24 इंच बारिश दर्ज की गई है। पाटन ब्लॉक में भी 34 इंच बारिश दर्ज हुई है। जबकि जबलपुर शहर में 30 इंच बारिश दर्ज की गई।