jhankar
ब्रेकिंग
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान 

नशा न करने की दी सलाह, नुकसानों के बारे में बताया_

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर नशा मुक्ति अभियान चलाया।

- Install Android App -

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित पुलिस कर्मियों ने जय स्तंभ चौक, गांधी चौक सहित अन्य चौक-चौराहों पर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने राहगीरों, दुकानदारों और युवाओं से सीधा संवाद कर नशा न करने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि नशे से शरीर और समाज दोनों को नुकसान होता है। यह न केवल स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि परिवार और समाज में अपराध को भी बढ़ावा देता है।

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास हो रही नशे की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि “हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्य प्रदेश” के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि अभियान के दौरान पम्पलेट भी वितरित किए गए।