jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

अतिथि शिक्षिका के साथ 9 वी के छात्र ने की छेड़ छाड़ शिक्षिका का आरोप है कि छात्र ने रास्ता रोक दुपट्टा खींचा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। अब समय बदलता जा रहा है गुरु और शिष्य की मान मर्यादा तार तार हो रही है।मोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं के छात्र ने अतिथि शिक्षिका से छेड़छाड़ की। शिक्षिका ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर छात्र के घर समझाने के लिए दोनों पहुंचे।

आरोप है कि जब उसके घर पहुंचे तो छात्र ने गाली-गलौज की और पत्थर उसके सिर में मार दिया। मोघट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्र के नाबालिग होने से नोटिस जारी किया गया है।

शिक्षिका के पिता ने छात्र को मारा

इधर, बाल कल्याण समिति ने भी मामला संज्ञान लिया और मोघट टीआई से एक पक्षीय कार्रवाई नहीं करने की बात कही। समिति की ओर से कहा गया है कि शिक्षिका के पिता ने भी छात्र के साथ मारपीट की है। इस पर टीआई धीरेश धारवाल ने कहा कि शिकायती पत्र पर कार्रवाई कर रहे हैं।

- Install Android App -

छात्र ने खींचा शिक्षिका का दुपट्टा

शिक्षिका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर की शाम वह स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान छात्र ने सड़क पर रोका। हाथ पकड़कर दुपट्टा खींचा। मैंने फोन कर पिता को बुलाया। नाबालिग ने पिता और मेरे साथ गाली-गलौज की।

उसके घर समझाने गए तो उसने पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। मैं पिता के साथ थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मुझे अस्पताल भेज दिया। जख्म ज्यादा था। सिर में चार टांके आए। तीन दिन अस्पताल में भर्ती रही। उसके बाद थाने पहुंची, फिर केस दर्ज कराया।

कोचिंग को लेकर चल रहा विवाद

गांव में एक अन्य शिक्षिका भी कोचिंग चलाती है। पीड़िता शिक्षिका का कहना है कि कोचिंग वाली शिक्षिका बच्चों को भड़काती है और संभवत: उसी के कहने पर छात्र ने हरकत की। शिक्षिका पर पीड़िता ने आरोप लगाए।