ब्रेकिंग
मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त

दिल दहला देने वाला मामला समझाते रहे सुरक्षाकर्मी… और छत से लड़की ने लगा दी छलाग फिर…

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की देर रात मौत हो गई

दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है। घटना के दौरान जरूर चादर लेकर खड़े जवानों ने उस लड़की को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन क्योंकि चोटें गंभीर थीं, ऐसे में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की बात करें तो सुबह सात बजकर 28 मिनट पर एक लड़की अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ी दिखी थी। उसको मेट्रो स्टेशन की छत पर देख सभी CISF जवान हैरान रह गए थे।

- Install Android App -

और उससे ना कूदने की अपील कर रहे थे। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी लड़की ने छत से छलांग लगा दी। जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, तब नीचे CISF के कुछ जवान चादर लेकर खड़े थे। उनकी कोशिश थी कि अगर लड़की छलांग लगाएगी तो उसे पकड़ लिया जाएगा। लेकिन टक्कर इतनी जोरदार रही कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।  उसे तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने अब दम तोड़ दिया है।

बताया गया है कि लड़की दिव्यांग थी, जो ना बोल सकती थी और ना ही सुन सकती थी। अब उसने किस कारण से छलांग लगाई, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे घटना के तुरंत बाद जरूर हर कोई CISF जवानों की तारीफ कर रहा था। जिस सूझबूझ से उन्होंने लड़की को बचाने का प्रयास किया था, वो देख सभी प्रभावित हुए थे।

लेकिन देर रात लाल बहादुर अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। अभी तक अस्पताल ने इस सिलसिले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती उपचार के बाद कहा गया था कि लड़की के पैरों में चोट आई थी। शरीर के कुछ दूसरे हिस्सों में भी चोट आई थी। लेकिन तब स्थिति को ठीक बताया गया था। अब देर रात लड़की ने दम तोड़ दिया है।