jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रतलाम जिले में बीड़ी पीने से रोका, नहीं माना तो कर दी हत्या

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसिंग में शनिवार अलसुबह एक युवक द्वारा 45 वर्षीय सुरेश जोशी उर्फ कचरू की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण बीड़ी पीने से मना करने के बाद बाद भी उसके द्वारा नहीं मानने पर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सुरेश जोशी सुबह करीब चार बजे कहीं जा रहा था। रास्ते मे उसे आरोपित भगवान सिंह मिला। दोनों परिचित थे, इस कारण बातचीत करने लगे। इसी बीच सुरेश जोशी बीड़ी पीने लगा। भगवान सिंह ने उसे बीड़ी पीने से मना किया, लेकिन सुरेश जोशी नहीं माना। इस पर भगवान सिंह को गुस्सा आ गया, उसने पहले हाथापाई की फिर लाठी से मारने लगा और पत्थर भी मारे, इससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि भगवान सिंह को बीड़ी पीने से एलर्जी थी। उसके सामने कोई व्यक्ति बीड़ी पीता था तो उसे गुस्सा आ जाता था। सुरेश जोशी भी उसके सामने बीड़ी पी रहा था। उसे बीड़ी पीने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना इसी कारण उसने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

वास्तव में बीड़ी पीने की बात को लेकर ही मारपीट की गई है या अन्य और कोई कारण से, इसे लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सुरेश जोशी गांव में अकेला ही रहता था, उसका परिवार गुजरात मे रहता है। परिवार का पुलिस पता लगा रही है।