jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

BJP नेता की गाड़ी में मिला गला कटा लहूलुहान शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मृत व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है

बाराबंकी। जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बीजेपी का झंडा लगी सफारी गाड़ी में 40 वर्षीय व्यक्ति का गला कटा लहूलुहान शव प्लास्टिक में लिपटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सफारी गाड़ी खेत के दलदल में फंस गई और ग्रामीनों के पूछताछ की तो गाड़ी छोड़कर अज्ञात युवक फरार हो गया।

- Install Android App -

मामला जैदपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत पाटमऊ गांव के निकट नहर के पास का है। यहां एक सफारी गाड़ी में अधेड़ का गला कटा लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जिस गाड़ी में शव मिला है, उसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ है। अधेड़ के पास से मिली पासबुक से जगतपाल निवासी बक्शी का तालाब लखनऊ के रूप में शव की शिनाख्त हुई। सफारी गाड़ी में फावड़ा और केरोसीन आयल मिले हैं। इससे शव की पहचान छुपाने के लिए ठिकाने लगाने के लिए लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। फॉरेनसिक टीम के साथ एसपी अनुराग वत्स और एएसपी मनोज कुमार पाण्डेय जाँच पड़ताल कऱ रहे हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी सवार लोग शव को ठिकाने लगाने की फ़िराक में थे। मगर, समय रहते कुछ ऐसा हुआ कि शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे शख्स के मंसूबे पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के सवालों से बचने के लिए वह गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, शव के पास से मिले कागजात से मृत व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटमाऊ गांव के नजदीक नहर के पास मंगलवार की यह घटना है। हुआ यूं, कि एक सफारी गाड़ी खेत में दलदल में फंस गया। जिसके बाद वहां ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की।

गांव वालों के सवालों से बचने की कोशिश में अज्ञात युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने जब गाड़ी की तलाशी ली तो प्लास्टिक में लिपटा शव बरामद हुआ। मृत व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृत व्यक्ति के पास मिली पासबुक से उसकी जानकारी सामने आई। मृतक का नाम जगतपाल बताया जा रहा है।