jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

MP NEWS : 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, तीन युवकों ने तीन महीने तक किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बाद में कर डाली सहेली की मांग

इतना ही नहीं पीड़िता से उसकी सहेली की भी मांग कर दी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार नरसिंहगढ़ : नरसिंहगढ़ में 10वीं की छात्रा को ब्लैकमेल करके तीन दोस्तों ने तीन महीने तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाया और धमकी देकर लगातार गैंगरेप करते रहे। इतना ही नहीं पीड़िता से उसकी सहेली की भी मांग कर दी। इस बात से परेशान पीड़िता ने परिवारवालों को घटना बताई, जिसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग सोमवार को पिता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। उसने बताया कि आरोपी सुनील लववंशी को वह जानती थी। मार्च महीने में सुनील ने फोन पर बात की। अगले दिन फिर उसका कॉल आया और उसने स्कूल के बाहर मिलने बुलाया। उसने कहा – चलो तुम्हें आइसक्रीम खिलाकर लाता हूं। आइसक्रीम खिलाने के बहाने वह उसे बाइक से दोस्त समर लवंवशी के फूफा रामनारायण लवंवशी के मकान में गया है। जहां पर सुनील और समर ने दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि जब भी बुलाएं चले आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद 18 मार्च, 28 मार्च और 6 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आखिरी दिन उनके साथ एक और लड़का था, उसने भी दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी सहेली को भी साथ लेकर आए। सहेली को साथ लाने का लगातार दबाब बनाने से वह परेशान हो गई और पूरी बात अपने पिता को बताई। पुलिस ने धारा 366, 342, 376(2)(n), 376(3), 376(DA), 506,भादवि 3/4, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 22 साल के आरोपी सुनील लववंशी और 19 साल के समर उर्फ सोनू लववंशी निवासी ग्राम पांजरा को गिरफ्तार किया है। तीसरा अन्य आरोपी अभी फरार है।