ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे... मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण...

Breakingnews ; आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2023 के रोडमैप मे शिवराज सरकार का प्राकृतिक व जैविक खेती पर फोकस

फसल विविधीकरण को लेकर 60 करोड़ रुपयों का प्रावधान*

- Install Android App -

प्रदेश के 37 जिलों में सरसों की फसल को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है
——————————-
हरदा भोपाल।।आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश 2023 के रोडमैप को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सीएम कॉन्क्लेव के निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक बुधवार को मंत्रालय में आयोजित की गई।इस बैठक में किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल वर्चुअली हरदा से सम्मिलित हुए। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश 2023 के लिए कृषि विभाग के रोडमैप पर समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर बने रोडमैप पर सरकार का फोकस रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में जैविक खेती को शामिल किया गया है। स्नातकोत्तर छात्रों को जैविक खेती के सिद्धांत एवं व्यवहार और स्नातक के छात्रों को जैविक खेती के सिद्धांत को पाठ्यक्रम मे पढ़ाया जा रहा है।*
*मंत्री पटेल ने बताया कि स्नातक उपाधि के चतुर्थ वर्ष के वर्ष प्रथम सत्र में 1 तिहाई से अधिक विद्यार्थियों को प्राकृतिक कृषि पर विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। पटेल ने बताया कि प्रदेश के राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कृषि फॉर्म में कम से कम 25 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 37 जिलों में सरसों फसल के लिए राष्ट्रीय खाद योजना के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वही फसल विविधीकरण पर भी सरकार का फोकस है कृषि विविधीकरण योजना के लिए 60 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। जिससे किसान भाई इस योजना के बारे में समझ सके।*