jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवास जिला अस्पताल से 2 दिन की बच्ची चोरी, परिजनों ने किया हंगामा

मकड़ाई समाचार देवास। देवास जिला अस्पताल में गुरुवार रात को वार्ड से बच्ची चोरी हो गई। शाजापुर जिले की महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। 20 अप्रैल को महिला ने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार करीब 3 बजे बच्ची वार्ड से चोरी हो गई। घटना के बाद स्वजन ने हंगामा कर दिया। अस्पताल के बाहर और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं लगे हैं। जिससे अब कुछ पुलिस के हाथ में कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद एसपी से लेकर एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचे और स्वजन से चर्चा की।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीना वर्मा पति विशाल वर्मा निवासी शाजापुर को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया था। टीना ने 20 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद टीना वर्मा को वार्ड में भर्ती किया गया था। गुरुवार रात करीब 2 बजे तक बच्ची स्वजन के बाद थी। अचानक 3 बजे गायब हो गई। स्वजन ने आसपास ढूंढा, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्वजनों का आरोप है कि वार्ड के आसपास कैमरे भी नहीं लगे हैं, वहीं वार्ड की कुछ महिलाओं ने बताया कि रात में घटना से कुछ समय पहले तीन लोग वार्ड में आए थे। उन्होंने एसएनसीयू का रास्ता पूछा और चले गए।

गुस्साए स्वजनों ने पहले तो जिला अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद एबी रोड पर वे धूप में सड़क पर धरने पर बैठ गए। चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसपी डाक्टर शिवदयालसिंह, एसडीएम महेंद्र कवचे, एसडीएस सहित अन्य अधिकारी पहुंचे, लेकिन स्वजनों ने हंगामा जारी रखी। उन्होंने मांग की हमारी बच्चों को ढूंढकर लाओ। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।