jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि बगैर नोटिस दिए चलाया जा रहा बुलडोजर

मकड़ाई समाचार रतलाम। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को सुबह रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार गलत उद्देश्य व बगैर नोटिस दिए बुलडोजर चला रही है। हमने तो माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था व पहले नोटिस दिए थे। हम पर प्रेशर भी आया था, लेकिन हमने माफियाओं के खिलाफ निरंतर करवाई की। भाजपा को अपनी असफलता छिपाने के लिए मुद्दा चाहिए। मध्य प्रदेश में अनेक कमियां व खामियां है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है, लेकिन इसके लिए भाजपा के पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आते हैं तो उनके अनुभवों का लाभ लेंगे, कांग्रेस पार्टी किसी पर निर्भर नहीं है।

कमल नाथ ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का कहा था, कहां है रोजगार? एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान सफल रहा है। हां कुछ जगह जरूर असफल रहा है, जिसे हम स्वीकार करते हैं। अभियान 30 जुन तक बढ़ाया गया है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म का राजनीति में उपयोग नहीं करती है। हमारा देश विभिन्नताओं का देश है। भारत जैसे दुनिया मे कोई देश नहीं है। हमारी संस्कृति जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं। तीर्थ दर्शन योजना भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए है।

रतलाम आकर खुश हूं

- Install Android App -

कमल नाथ ने कहा कि रतलाम आकर खुशी होती है। आज यहां आकर खुश हूं। जब भी मध्य प्रदेश की बात होती है तो रतलाम स्टेशन का नाम आता है। किसी समय इंदौर से ज्यादा रतलाम की पहचान थी। आज रतलाम नगर की क्या हालत है, सड़कें खराब हैं, औद्योगिक विकास नहीं हुआ है। शिवराज सिंह चौहान केवल घोषणाएं करते हैं। रतलाम में नलों में कितने दिन में पानी आता है।

महंगाई के खिलाफ जन आक्रोश रैली

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमल नाथ जन आक्रोश रैली में शामिल होने रतलाम आए हैं। पत्रकार वार्ता के बाद वे नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रैली के लिए रवाना हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आंबेडकर मांगलिक भवन मैदान पहुंचेंगी, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों व चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए प्रचारित किया जा रहा है।