ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे... मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग

बहुत बीमार है हमारी ‘धरती मां’, देखें बीते 24 साल में क्या हो गए हाल

Earth Day 2022 : बीते कुछ दशकों में धरती के तापमान में बढ़ोतरी के कारण पर्यावरण काफी प्रभावित हुआ है और इस कारण से पर्यावरण में काफी बदलाव भी देखे जा रहे हैं। पूरी दुनिया में तापमान में बढ़ोतरी या भारी बारिश के कारण बाढ़ या रेगिस्तानी इलाकों में बर्फबारी जैसे बदलाव बीते कुछ वर्षों में देखने को मिले हैं। बीते 24 सालों में धरती के पर्यावरण में हुए बड़े बदलाव को गूगल ने एक खास डूडल के जरिए दिखाया है। आज पृथ्वी दिवस 2022 के मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए 1986 से 2020 के बीच पर्यावरण में आए बदलाव को दिखाया है। इन बदलाव वाली तस्वीरों को को आप गूगल के होम पेज पर देख सकते हैं।

हुत गंभीर हालत में हमारी धरती

इन तस्वीरों के देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि बीते 24 साल में धरती के पर्यावरण में काफी बदलाव आया है और धरती की हालत बुरे दौर में पहुंच चुकी है। गूगल डूडल में में अफ्रीका के माउंट तंजानिया की फोटो और किलिमंजारो पर ग्लेशियर की एक तस्वीर दिखाई गई है।

- Install Android App -

हर साल दिसंबर में 24 साल तक किया क्लिक

आपको बता दें कि जिन तस्वीरों के साथ गूगल डूडल बनाया गया है, वे सभी फोटो बीते 24 साल में दिसंबर माह में ही इस सभी स्थानों पर क्लिक की गई है। पूरे विश्व में पर्यावरण को बचाने के अभियान के रूप में 1970 से 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के असर को लेकर दुनियाभर में चर्चा की जाती है। गूगल के Earth Day डूडल पर क्लिक करने के बाद आप दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुए बदलावों की फोटो देख सकते हैं। इसमें माउंट किलिमंजारो तंजानिया (अफ्रीका), सेर्मर्सूक ग्रीनलैंड ग्लेशियर, ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया, हार्ज़ फॉरेस्ट आइलैंड (जर्मनी) शामिल हैं।

नासा ने भी शेयर की फोटो

Earth Day के मौके पर नासा ने सैटेलाइट इमेज भी शेयर की हैं। Nasa ने अपने ट्वीट में कहा कि इस मौके पर अंतरिक्ष एजेंसी एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगी, जिसमें विशेषज्ञ पर्यावरण के मुद्दे पर अपने विचार शेयर करेंगे।