jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल द्वारा कार्यवाही! 

दिनेश अखड़िया 

- Install Android App -

झाबुआ :- कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री तरुण जैन के मार्गदर्शन में खाद्य, नापतोल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा थांदला क्षेत्र के हरीनगर एवं काकनवानी कस्बे में भ्रमण कर अवैध तरीके से खुले में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है। मौके पर बेचने वालों को सख्त हिदायत के साथ समझाइश दी गई कि इस तरह से अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को खुले में बेचना गैर कानूनी है और कभी भी आगजनी एवं अन्य अनहोनी घटनाएं हो सकती है। भविष्य में इसी तरह से नगर कस्बे का निरीक्षण कर खुले में पेट्रोल बेचने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी। जिला प्रशासन अपील करता है कि इस तरह से अवैध तरीके से पेट्रोल को ना बेचे अन्यथा खुले में पेट्रोल बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम भंडारण एवं वितरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही थांदला नगर में अति आवश्यक वस्तुओं के भंडारण संबंधी निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया जिसमें अतिआवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक भंडारण में सागर ट्रेडिंग कंपनी एवं नवकार ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुरेश तोमर, नापतोल निरीक्षक कपिल कदम एवं संजय पांचाल द्वारा कार्यवाही की गई।