jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

BIG Breaking : पूरे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, युवक ने लगाई फांसी, महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। परिवार के मुखिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक की पत्नी ने दो बच्चों समेत जहर खाकर जान दे देने की कोशिश की। महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर किया गया है। पूरा मामला रायसेन जिले के बाड़ी नगर के वार्ड क्रमांक- 8 की है।

मामले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सामूहिक आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस हत्या से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।