jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

LOVE मैरिज और अफेयर का शक : पति के मोबाइल में आ रहे थे रॉन्ग नंबर, गुस्से से आग बबूला पत्नी ने लगा ली आग, बचाने के फेर में पति भी झुलसा

पत्नी को ऐसा संदेह था कि किसी से अफेयर है इसलिए कॉल आ रहे हैं

कोरबा। मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं और इसे लेकर संदेह भी किया जा सकता है। प्रेम विवाह करने वाली पूजा ने इस बात को लेकर पति सूरजभान से विवाद किया। कुछ घंटे बाद कमरे को बंद कर खुद को आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

- Install Android App -

इस मामले में पति-पत्नी का यह दूसरा विवाह है। 4 वर्ष पहले सूरजभान ने पूजा से विवाह किया था। बताया गया कि 1 दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। यहां से ही समस्या शुरू हुई। पत्नी को ऐसा संदेह था कि किसी से अफेयर है इसलिए कॉल आ रहे हैं।

सूरजभान ने बताया कि संदेह दूर करने के लिए वह अपना फोन घर पर ही छोड़ कर चला गया। कुछ घंटे बाद उसे पत्नी ने ही घर आने को कहा। उसके आने से कुछ देर पहले पहले कमरे में आग लगा ली। दरवाजा तोड़कर सूरजभान ने उसे बचाया। इस दौरान उसके हाथ जल गए।

आनन-फानन में पीड़िता को कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 70 प्रतिशत जलि पूजा का उपचार यहां बर्न यूनिट में चल रहा है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।