jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, ऐसे रची थी साजिश

Patiala Updates : पटियाला हिंसा के बाद से पंजाब पुलिस एक्शन में है। ताजा खबर यह है कि पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरजिंदर सिंह परवाना मुंबई से मोहाली पहुंचा था, जहां पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरजिंदर सिंह परवाना के खिलाफ पहले भी कुछ आपराधिक केस दर्ज हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए पटिलाया आईजी ने बताया कि परवाना को आज ही मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी मांगी जाएगी। मामले में पुलिस ने कुल 25 लोगों को नामजद किया है। आईजी पटियाला मुखविंदर सिंह छिना ने बताया कि अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है।