jhankar
ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ...

अधिवक्ता ने न्यायालय परिसर में युवती को पीटा, देखते रहे लोग, नहीं किया विरोध

अधिवक्ता व लोगों ने बीच बचाव भी किया लेकिन अधिवक्ता लगातार युवती के साथ मारपीट करते रहे

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले के व्यौहारी न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता ने युवती के साथ दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार व्यौहारी के भगवान सिंह ठाकुर एडवोकेट ने गुरुवार को व्यौहारी न्यायालय प्रांगण में भारी भीड़ के बीच लड़की के साथ मारपीट किया है। वहां मौजूद कई अधिवक्ता व लोगों ने बीच बचाव भी किया लेकिन अधिवक्ता लगातार युवती के साथ मारपीट करते रहे। भारती पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ढोंढा को न्यायालय प्रांगण के अंदर मारपीट की गई है। 60 वर्षीय अधिवक्ता न्यायालय परिसर में ऐसी दादागिरी के साथ युवती को पीटा जैसे कोई अपराधी करता है। वहां मौजूद लोग और अधिवक्ता इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए लेकिन खुलकर कोई विरोध करने के लिए सामने नहीं आया। न्यायालय परिसर के लोगों ने बताया कि कोई बेसहारा लड़की है जो किसी काम से अधिवक्ता के यहां आई थी और अचानक मारपीट होने लगी ।

यह घटना 5 मई को लगभग शाम 4ं.00 की है। बेसहारा लड़की कुछ समस्याओं को लेकर के अधिवक्ता के पास गई थी, जिससे अधिवक्ता भगवान सिंह ठाकुर नाराज हो गए और खुलेआम मारपीट करने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में न्यायालय संज्ञान लेगा। साथी पुलिस भी कार्रवाई करेगी। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। घटना को लेकर व्यौहारी में चर्चा का विषय बन गया है । न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना निंदनीय है।