jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

मुझे लगा कि वो मेरा पति बनेगा, इसलिए रोका नहीं… बिन ब्‍याही मां के बयान से कोर्ट में मचा हड़कंप

आरोपित इलाके की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा

- Install Android App -

Jharkhand : रांची के पोक्सो की विशेष अदालत में शादी का झांसा देकर दस महीने तक दुष्कर्म करने के मामले के आरोपित पुनीत उरांव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपित की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। रातू थाना क्षेत्र के परहेपाट गांव निवासी पुनीत मांडर इलाके की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।

पीड़िता के अधिवक्ता ओपी गौरव ने बताया कि युवती बिन ब्‍याही मां बन गई है। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। बावजूद आरोपित ने युवती से शादी करने से साफ इन्कार किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना में की। लेकिन, उसके प्रेमी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थक हारकर पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ अदालत में 2021 में मुकदमा दर्ज किया। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया। इसके बाद आरोपित की ओर से अग्रिम जमानत याचिका अदालत में दाखिल की गई थी।