jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

लड़की ने छेड़खानी का किया विरोध तो गुस्‍से में अपने चार दोस्‍तों के साथ पहुंचा युवक, जंगल ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से किया दुष्‍कर्म

पड़ोस के गांव के पांच लड़कों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी

बिहार : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की दोपहर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पड़ोस के गांव के पांच लड़कों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

- Install Android App -

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पीडि़ता के मुताबिक दस दिन पहले पड़ोस के गांव के राजो चौधरी का पुत्र धारो चौधरी ने उसके साथ छेडख़ानी की थी। उस वक्त धारो द्वारा माफी मांगे जाने पर मामले का सुलह हो गया था। बुधवार की दोपहर जब मैं ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में धारो ने मुझे रोक लिया और मुंह दबा दिया। इसके बाद धारो तथा उसके साथ रहे चार अन्य युवक जबरन मुझे जंगल की तरफ ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बैचेन हालत में किसी तरह मैं घर पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद लड़की को स्वजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीडि़ता के बयान पर महिला थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी। – डा राकेश कुमार, एसडीपीओ, जमुई।

यहां बता दें कि पहले भी इस इलाके में दुष्‍कर्म की घटना घटी है। मामले की जांच की जा रही है। लेकिन कई मामले में अब तक पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद पीडि़त परिवार के बीच दहशत का माहौल है।